लोक माता अहिल्याबाई होल्कर होली मिलन 2026
कार्यक्रम तिथि: रविवार 08 मार्च 2026
कार्यक्रम का समय : सुबह 11 बजे से सायं 05 बजे तक
कार्यक्रम का स्थल : छत्रपति शाहूजी महाराज शोध एवं प्रशिक्षण संसथान भागीदारी भवन (प्रेक्षागृह), निकट ताज होटल, गोमतीनगर लखनऊ
आयोजक : अखिल भारतीय पाल महासभा, शाखा लखनऊ, मोबाइल :9415547942
फागुन की बहार है, रंगों का त्यौहार है, समाज का साथ हो, तो खुशियों की बौछार है। जुड़ें जड़ों से, मनाएं खुशियां अपनों के संग!
सादर आमंत्रण प्रिय बंधुओं एवं बहनों, रंगोत्सव के पावन अवसर पर, अखिल भारतीय पाल महासभा, शाखा लखनऊ ने एक भव्य लोक माता अहिल्याबाई होल्कर होली मिलन एवं कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया है। हमारी कामना है कि इस कार्यक्रम में आपकी उपस्थिति से समाज में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हो। आइए गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को गुलाल लगाएं और समाज की एकता का जश्न मनाएं।कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण
- समाज के दिग्गजों के विचार
- पाल समाज के प्रतिष्ठित और उभरते कलाकार सुश्री साक्षी पाल जी और श्री यश राज पाल जी के गीत और रंगारंग कार्यक्रम
- कार्यकर्ता सम्मान
- हास्य-व्यंग्य का तड़का
- स्वादिष्ट सामूहिक अल्पाहार
कार्यक्रम स्थल
छत्रपति शाहूजी महाराज शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान, भागीदारी भवन (प्रेक्षागृह), निकट: ताज होटल, गोमती नगर, लखनऊ।